बॉलीवुड गानों पर थिरकती जापान की इन लड़कियों का वीडियो आग की तरह हो रहा वायरल

By: Ankur Tue, 10 Aug 2021 6:29:10

बॉलीवुड गानों पर थिरकती जापान की इन लड़कियों का वीडियो आग की तरह हो रहा वायरल

संगीत सभी को पसंद आता हैं सभी के मन को भाता है। कहते हैं ना कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती हैं और यह सभी के दिल को छू जाता हैं। इसका उदाहरण पेश कर रहा हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जापानी लड़कियों का एक विडियो जिसमें वे बॉलीवुड गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा हैं और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने जापानी लड़कियों को डांस देखने के बाद यह तक कह दिया है कि, 'बॉलीवुड का असर दुनिया में हर जगह देखने को मिल जाएगा।'

बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ऐसे हैं कि उनपर सभी नाचने को मजबूर रहते हैं। कई ऐसे लोग हैं जो बॉलीवुड गानों पर नाचने के लिए आगे रहते हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बाहर भी कुछ जगह हैं जहाँ इन गानों को इतना पसंद किया जाता है कि लोग इन पर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाते। ऐसे में आए दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें विदेशी डांसर भारतीय गानों पर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं।

अब इन दिनों भी इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ा ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में जापान की लड़कियों को बॉलीवुड के गाने पर डांस करते हुए आप देख सकते हैं। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अयाका और ची नाम की दो लड़कियां फिल्म रईस के गाने पर डांस कर रही है। इस वीडियो में दोनों लड़कियां गरबा स्टेप्स करती हुई नजर आ रहीं है।

ये भी पढ़े :

# निया शर्मा ने बैकलेस टॉप पहन शेयर किया Bold Video, बोलीं- शेमलेस कहने वालो भाड़ में जाओ...

# परफेक्ट मूनवॉक करता ये कुत्ता मचा रहा सोशल मीडिया पर धमाल

# Versace Baby : उर्वशी ने ऐसे मनाया म्यूजिक वीडियो के 3 महीने पूरे होने का जश्न, शेयर की पूल की Photo

# शो शुरू होने से पहले कपिल-अक्षय ने की एक-दूसरे की खिंचाई, इधर-KRK ने ‘खिलाड़ी’ पर किया कटाक्ष

# आखिर क्या है इस छेद वाली जैकेट की खासियत कि बिक रही हैं लाखों में

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com